Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEखेल

NEW RECORD: भारत ने श्रीलंका से तीनों फॉर्मेट के सभी मैच जीते

NEW RECORD: भारत ने श्रीलंका से तीनों फॉर्मेट के सभी मैच जीते
कोलंबो। टीम इंडिया ने बुधवार को श्रीलंका को एकमा‍त्र टी20 मैच में 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। श्रीलंका ने दिलशान मुनावीरा की फिफ्टी (53) की मदद से 7 विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में भारत ने विराट कोहली (82) और मनीष पांडे (51) के अर्द्धशतकों की मदद से 3 विकेट खोकर 4 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत ने श्रीलंका दौरे की समाप्ति तीनों फॉर्मेट के सभी मैच (9 मैच) जीतकर की। टीम इंडिया यह उपलब्धि हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी टीम बन गई। ऑस्ट्रेलिया ने 2009-10 में पाकिस्तान के खिलाफ सभी 9 मैच जीते थे।
भारत ने इस दौरे पर धमाकेदार प्रदर्शन कर टेस्ट सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से सफाया किया था। टीम इंडिया ने इसके बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज में घरेलू टीम का 5-0 से क्लीन स्वीप किया था। इसके पश्चात भारत ने बुधवार को टी20 मैच में श्रीलंका को हराकर 9-0 के साथ अपना नाम इतिहास में दर्ज कर दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत को पहला झटका मलिंगा ने दिया जब उन्होंने रोहित शर्मा को परेरा के हाथों झिलवाया। रोहित हवा में शॉट खेल बैठे और परेरा को कैच पकड़ने में कोई परेशानी नहीं हुई। राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वे 24 रन बनाने के बाद प्रसन्ना की गेंद पर दासून शनाका द्वारा लपके गए। शनाका ने शॉर्ट कवर पर अपनी बाई तरफ डाइव लगाकर उनका शानदार कैच लपका।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *