HOMEराष्ट्रीय

Naxal attack झारखंड में माओवादियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, यहां देखें पूरी List

झारखंड में माओवादियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, यहां देखें पूरी List

Naxal attack झारखंड में एक बार फिर  नक्सलियों ने कोहराम मचा दिया है। झारखंड में नक्सल प्रभावित जिले गिरिडीह के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। इस कारण से कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक हावड़ा-गया-दिल्ली रेल मार्ग पर कई ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है, साथ ही कुछ ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।

13305 धनबाद – डेहरी ऑन सोन एक्सप्रेस 27.01. 2022 को रद्द कर दिया जाएगा

इन ट्रेनों के बदल दिया गया है रूट

1. ट्रेन संख्या 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ तिथि 26.01. 2022 प्रधानखंता-गया-डीडीयू को झाझा-पटना-डीडीयू से बदल दिया जाएगा।

2. 12321 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ तिथि 26.01. 2022 प्रधानखंता-गया-डीडीयू को झाझा-पटना-डीडीयू से बदल दिया जाएगा।

3. ट्रेन संख्या 12312 कालका-हावड़ा एक्सप्रेस 25.01.2022 को गया-पटना-झाझा की जगह डीडीयू-गया-प्रधानखंटा होकर चलेगी.

4. 12322 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हावड़ा एक्सप्रेस 25.01.2022 को गया-पटना-झाझा की जगह डीडीयू-गया-प्रधानखंटा होते हुए चलेगी।

5. 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस और 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 26.01.2022 को डीडीयू-गया-प्रधानखंटा के बजाय डीडीयू-पटना-झाझा होते हुए चलेंगी।

6- 12816 आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस 26.01.2022 को कोडरमा-नेसुचबो गोमो के स्थान पर हजारीबाग टाउन-बरकाकाना होकर चलेगी।

7- 12826 आनंद विहार-रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 26.01.2022 को कोडरमा-राजबेरा के बजाय कोडरमा-हजारीबाग टाउन-बरकाकाना होते हुए चलेगी.

ये ट्रेनें भी हो सकती है प्रभावित

13329 धनबाद-पटना एक्सप्रेस 00.35 बजे चौधरीबांध पर रुकती है।

18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस पारसनाथ में 00.37 बजे रुकती है।

18609 रांची – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस पारसनाथ में 00.55 बजे रुकती है।

Show More

Related Articles

Back to top button