Monday, November 9, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MY Hospital कंप्रेशर में गैस भरते समय विस्फोट, कई घायल

इंदौर के एमवाय अस्पताल MY Hospital के ब्लड बैंक में बुधवार दोपहर जबरदस्त विस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि ब्लड बैंक के दरवाजों और खिड़कियों पर लगे कांच तक फूट गए। हादसे में आधा दर्जन लोगों को चोट आई है। हालांकि, इनमें से किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में मशीनों का मेंटेनेंस देखने वाली कंपनी हाइड के कुछ कर्मचारी बुधवार दोपहर ब्लड बैंक के कंपोनेंट सेपरेटर रूम में लगी एक मशीन के कंप्रेशन में गैस भर रहे थे। इस दौरान अचानक विस्फोट हो गया। उस वक्त ब्लड बैंक और आसपास 50 से ज्यादा लोग जमा थे। अचानक हुए विस्फोट की वजह से दहशत फैल गई। विस्फोट की वजह से कमरे की फाल सीलिंग भी गिर गई।