Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Murder in Jabalpur जबलपुर में युवती की गोली मारकर हत्या, पास मिला TV चैनल का माइक

Murder in Jabalpur मध्यप्रदेश के जबलपुर में शनिवार शाम भिटौली के पास कार में युवती का शव मिला है। शव के पास एक न्यूज चैनल का माइक भी मिला है। इससे लग रहा कि वह पत्रकार हो सकती है।

गौर चौकी पुलिस जब शाम गश्त कर रही थी, उसी समय नर्मदा पुल के पास संदिग्ध कार खड़ी थी। पुलिस को संदेह हुआ, तो जांच की। पता चला कि कार के पीछे की सीट में युवती का शव पड़ा है।

बताया जा रहा है कि युवती की गोली मारकर हत्या की गई है। कार में युवती के शव के पास न्यूज चैनल की माइक आईडी रखी हुई है। गौर पुलिस चौकी की जांच में सामने आया है कि युवती के साथ बादल पटेल नाम का युवक था। युवती का नाम अभिना केवट बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने पर जब पुलिस  नर्मदा पुल के ऊपर पहुंची तो वहाँ कार क्रमांक एम.पी 20 सी.जे 9414 खड़ी हुई थी। कार के बाजू में चप्पल उतरी हुई थी और एक मोबाईल कार के उपर रखा हुआ था। कार की पिछली सीट पर एक महिला मृत अवस्था में पड़ी थी उसके शरीर से खून निकल रहा था। कार मे आगे की सीट के पास पिस्टल एवं एक खाली खोखा तथा एक माईक आई.डी जिसमें आज तक 24×7 लिखा हुआ था। पड़ी थी,  मृतिका की शिनाख्तगी पर पता चला कि उनका नाम अनिभा केवट है। वही कार बजरंग नगर रांझी निवासी विजय कुमार लाल के नाम पर रजिस्टर्ड मिली। कार के मालिक से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि इंद्रा नगर रांझी निवासी दोस्त बादल पटेल उससे सुबह कार मांगकर ले गया था। कार के पिछली सीट पर मृत मिली युवती की पहचान अनिभा केवट उम्र 25 वर्ष निवासी जोगी नगर रामपुर के रूप मे हुई।युवती घर से लापता थी। मौके पर मौजूद अधिकारी और एफएसएल की टीम ने शव का परीक्षण कर पोस्टमार्टम कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वही आरोपी बादल फरार है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp