Wednesday, November 11, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

MP Weather Forecast :26 दिसंबर के बाद मध्‍य प्रदेश में बदलेगा मौसम, तापमान गिरेगा, सर्दी बढ़ेगी

MP Weather Forecast :26 दिसंबर के बाद मध्‍य प्रदेश में बदलेगा मौसम, तापमान गिरेगा, सर्दी बढ़ेगीमध्‍य प्रदेश में अभी पूरी तरह से सर्दी का असर नहीं दिखा है लेकिन अब जल्‍द ही ठंड चमकने के आसार हैं। 26 दिसंबर को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है।

उसके प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्य प्रदेश में बादल छाने के आसार हैं। जिसके चलते दिन के तापमान में गिरावट होने लगेगी। साथ ही वातावरण में सर्दी बढ़ने लगेगी। उत्तर भारत में घना कोहरा बना हुआ है। रात के साथ दिन का तापमान भी सामान्य से काफी कम बना हुआ है।

कोहरे का असर मध्य प्रदेश में ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में दिख रहा है। उधर महाराष्ट्र पर बने एक प्रति-चक्रवात के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इसके चलते मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 26 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश में भी बादल छाने लगेंगे। इससे सर्दी भी बढ़ेगी। उधर गुरुवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 7.1 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया।