Tuesday, November 10, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP Weather Alert गरजचमक के साथ धूलभरी आंधी तथा ओलावृष्टि से मध्यप्रदेश में कई जिलों में नुकसान

MP Weather Alert बीते 3 दिनों से  मध्‍य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। अनेक शहरों में तेज हवा के साथ बादल गरज रहे हैं। गरजचमक के साथ धूलभरी आंधी भी चल रही है। राज्‍य में बेमौसम बारिश का दौर भी जारी है। आज चंबल अंचल में ओलों के साथ बारिश हुई। धार जिले में भी ओले गिरे। बारिश और ओलों से फसलों को नुकसान की आशंका है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी राजस्थान से लगे मध्य प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा हो सकती है। अब दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। हालांकि रात में गुलाबी ठंडक बनी रहने की संभावना है।

जानकारों के अनुसार वर्तमान में राजस्थान पर बनी दो मौसम प्रणालियों के कारण वातावरण में नमी आ रही है। इस वजह से मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बादल बने हुए हैं। शेष जिलों में मौसम अब शुष्क होने लगा है। राजधानी में आसमान साफ होने से धूप खिली है।

लगातार तीसरे दिन बारिश से किसान परेशान हैं। उन्‍हें अपनी फसल खराब होने का अंंदेशा है। बुधवार को ग्‍वालियर के साथ ही श‍िवपुरी और मुरैना जिले में बारिश हुई। जिले के ग्रामीण अंचलों में बारिश से खेतों में खड़ी फसल के खराब होने की आशंका गहरा गई है। श‍िवपुरी जिले के पिछोर ब्‍लाक में भी बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। यही हाल मुरैना जिले के अनेक गांवों का रहा।

धार जिले के अनेक गांवों में ओलावृष्टि हुई। किसानों के अनुसार बारिश और ओलों से फसलें पूरी तरह खराब हो गई है।