MADHYAPRADESH

VIDEO देखें, शिवराज बोले- कमलनाथ अपना घर देखते नहीं हैं और हम पर आरोप लगाते हैं

शिवराज बोले- कमलनाथ अपना घर देखते नहीं हैं और हम पर आरोप लगाते हैं

जोबट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व विधायक सुलोचना रावत और उनके पुत्र विशाल रावत ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधिवत पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि अपना घर देखते नहीं हैं और बिकाऊ की बात करते हो। वल्लभ भवन में कौन-कौन दलाली खाता था, ये तो बता दो। आपने और दिग्विजय सिंह ने कभी साफ-सुथरी छवि के व्यक्तियों का सम्मान नहीं किया। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस के सौदाबाजी के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि जनजातीय समाज इस अपमान का बदला लेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं रावत परिवार को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। इस परिवार पर कभी किसी ने कोई उंगली नहीं उठाई है। इनके आने से भाजपा की ताकत पूरे क्षेत्र में और बढ़ेगी। कांग्रेस का हाल बेहाल है। उनसे घर संभाला नहीं जा रहा है। दिल्ली से लेकर भोपाल तक यही हाल है। राहुल गांधी उजाड़ने में लगे हैं। पंजाब की अच्छी खासी चलती सरकार का कबाड़ा कर दिया और हमें दोष दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ वाले दिल्ली में जा-जा करके गदर मचा रहे हैं। जी 23 से तो बात करें। मैंने उन्हें कभी बीमार नहीं कहा। वे कह रहे हैं कि रेस कर लो पर ये पाप में कभी नहीं करूंगा। हम कोई दुश्मन थोड़ी

Show More
Back to top button