HOMEMADHYAPRADESH

MP TRANSFER मध्य प्रदेश के 9 जिलों के डिप्टी कलेक्टर इंदौर अटैच, ये है कारण

MP TRANSFER मध्य प्रदेश के 9 जिलों के डिप्टी कलेक्टर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए इंदौर अटेच किया गया है

MP TRANSFER मध्य प्रदेश के 9 जिलों के डिप्टी कलेक्टर को INDORE अटैच किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन में प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को दिनांक 12 जनवरी तक जिला इंदौर में संलग्न किया गया है।

इनको किया गया अटैच

  •  सोहन कनाश संयुक्त कलेक्टर आगर मालवा।
  •  बिहारी सिंह संयुक्त कलेक्टर मंदसौर।
  •  अजीत कुमार श्रीवास्तव डिप्टी कलेक्टर शाजापुर।
  •  नरेंद्र नाथ पांडे संयुक्त कलेक्टर शाजापुर।
  •  कैलाश चंद्र ठाकुर संयुक्त कलेक्टर उज्जैन।
  •  पवन बारिया डिप्टी कलेक्टर नीमच।
  •  मनीषा वास्कले डिप्टी कलेक्टर रतलाम।
  • जितेंद्र कुमार पटेल डिप्टी कलेक्टर बड़वानी।
  • आशुतोष गोस्वामी डिप्टी कलेक्टर उज्जैन।
वहीं नीरज कुमार वैश्य सहायक ग्रेड 3 का ट्रांसफर अनुसूचित जाति कल्याण विभाग से मुख्यमंत्री कार्यालय कर दिया गया है। उनके स्थान पर भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग से  दीप सिंह राजपूत को पदस्थ किया गया है।
Show More

Related Articles

Back to top button