News24you

News you are looking for

MP Teacher Bharti प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2022-23; दस्तावेज सत्यापन की लास्ट डेट बढ़ाई गई

primary school teachers recruitment: एमपी प्राथमिक शाला वेकेंसी, BEd वालों की नियुक्ति हाईकोर्ट के अध्यधीन, डीएलएड याचिका
MP Teacher Bharti प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2022-23 हेतु दस्तावेज सत्यापन की लास्ट डेट बढ़ाई गई है। अब यह 6 जनवरी तक होगी। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर अंतिम तारीख के बारे में बताया था लेकिन शाम को स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से लास्ट डेट बढ़ाने की जानकारी दी गई।
जारी सूचना में कहा गया कि प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2022-23 हेतु दस्तावेज सत्यापन हेतु जारी प्रावधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि दस्तावेज अपलोड  करने की अंतिम तिथि 4 जनवरी से बढ़ा कर 6 जनवरी 2023 तक की जाती है।
mp teacher bharti news24you
इसके साथ कहा गया कि उक्त सूचियों में अंकित जिन अभ्यर्थियों द्वारा अभी तक  दस्तावेज अपलोड नहीं किये गए हैं वे निर्धारित समयावधि में अपने समस्त दस्तावेज अपलोड करना सुनिश्चित करें। डिपार्टमेंट द्वारा कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया के बारे में कृपया आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें।