Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP School Big Update MP के निजी स्कूलों पर ऐसे कसी जाएगी नकेल, सरकार का ये है प्लान

MP School Big Update MP के निजी स्कूलों पर नकेल कसने सरकार ने योजना बना ली है। भोपाल सहित सभी संभाग के निजी स्कूलों की मनमानी को बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए स्कूलों को पाठयक्रम को सार्वजनिक करना होगा। साफ है मन माफिक सिलेबस के कारण किताबों के मनमाने दाम वसूले जाने पर अब निजी स्कूल संचालकों पर शिकंजा कसेगा।

पाठ्यक्रम की सूची 15 दिन के अंदर नोटिस बोर्ड पर लगानी होगी

प्राइवेट स्कूलों को अब अपने पाठ्यक्रम की सूची 15 दिन के अंदर नोटिस बोर्ड पर लगानी होगी। इसके अलावा इसकी एक कॉपी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को भी भेजनी होगी।  नियमों का पालन नहीं करने पर स्कूलों और स्कूल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

CBSE सहित सभी निजी स्कूलों पर यह नियम लागू होगें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार CBSE सहित सभी निजी स्कूलों पर यह नियम लागू होगें और सभी निजी स्कूलों को स्कूल खुलने से पहले कक्षा से लेकर 12वीं तक के पाठ्यक्रम की सूची DEO को भेजना अनिवार्य होगा। इस मामले में संयुक्त संचालक द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। निजी स्कूलों द्वारा किताबों के एवज में मनमाने दाम वसूले जाने की शिकायत मिलने के बाद सरकार ने  यह बड़ा कदम उठाया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp