HOMEMADHYAPRADESH

MP Result 40 नगर पालिका में 20 पर सिमट रही भाजपा, कांग्रेस ने 12 शहर जीते, 8 पर निर्दलीय

MP Result 40 नगर पालिका में 20 पर सिमट रही भाजपा, कांग्रेस ने 12 शहर जीते, 8 पर निर्दलीय

मध्यप्रदेश के निकाय चुनाव में दूसरे दौर की मतगणना में 40 नगर पालिकाओं की तस्वीर साफ होने लगी है। 21 नगर पालिकाओं में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। कांग्रेस 12 नगर पालिकाओं पर बढ़त बनाए हुए है। 7 सीटों पर हार-जीत तय नहीं है। यहां निर्दलियों का पलड़ा भारी दिख रहा है।

मध्यप्रदेश की सभी नगरपालिकाओं में कहां किस पार्टी का कब्जा, देखिए पूरी लिस्ट…

नगर पालिका भाजपा कांग्रेस अन्य
अनूपपुर 7 3 5
पसान 9 5 4
चंदेरी 9 10 2
आगर मालवा 10 11 2
खाचरौद 8 10 1
नागदा 22 15 2
महिदपुर 9 8 1
शिवपुरी 24 9 6
बैरसिया 9 4 5 (1 एनसीपी)
खरगोन 19 4 7 (3 AIMIM )
बड़वाह 9 4 5
सनावद 7 11 0
नौगांव 5 8 7
महाराजपुर 8 5 2
मैहर 10 7 7
शुजालपुर 17 4 4
चौरई, 9 6
डोंगर परासिया, 10 10 1
हटा 3 9 3
नर्मदापुरम 23 5 5
पिपरिया 16 3 2
सिवनी मालवा 8 4 3
बालाघाट 18 11 4
मुलताई 9 6
गोहद 4 5 9
भिण्ड 7 6 6
सबलगढ़ 5 7 6
सीधी 6 15 3
बीना 15 5 1 आम आदमी पार्टी
धनपुरी 9
जावरा 7 13 5
नरसिंहगढ़ 4 9 2 (1 आम आदमी पार्टी)
सारंगपुर 8 5 1
रायसेन 7 8 3
बेगमगंज 11 6 1
सिरोंज 8 4
आष्टा 9 4 5
टीकमगढ़ 9 13 3
ब्योहारी 7 2 6

 

 

  • रायसेन नगर पालिका पर कांग्रेस जीती। यहां स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के वार्ड में भी भाजपा हार गई।
  • बालाघाट में भाजपा 18 वार्डों में जीत चुकी है। कांग्रेस को 11 वार्डों में जीत मिली है। 4 वार्डों में निर्दलीय जीते हैं। ओबीसी आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने अपना गढ़ बचा लिया।
  • राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस का कब्जा। कांग्रेस के 9 और भाजपा के 4 जीते। निर्दलीय 1 और आम आदमी पार्टी काे 1 सीट मिली। राजगढ़ दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।
  • सिवनी मालवा में 8 वार्डों में भाजपा जीत चुकी है। कांग्रेस को 4 व निर्दलियों को 3 सीटें मिली हैं।
  • आगर मालवा में 23 वार्डों में 11 पर कांग्रेस, 10 पर भाजपा और 2 पर निर्दलीय जीते हैं।
  • शुजालपुर में 25 वार्डों में 17 पर भाजपा जीती। 4-4 सीटों पर कांग्रेस व निर्दलियों को जीत मिली।
  • रायसेन के बेगमगंज में 11 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है।वहीं कांग्रेस 6 वार्ड पर और 1 निर्दलीय ने जीत दर्ज की है।
  • उज्जैन के महिदपुर में भाजपा का कब्जा। 18 वार्ड में 9 में बीजेपी, 8 में कांग्रेस और 1 निर्दलीय ने जीती है।
  • अनूपपुर नगर पालिका में भाजपा 7 वार्डों पर, निर्दलीय 5 पर और कांग्रेस 3 वार्डों पर जीत चुकी है।
  • सीधी में केदरनाथ शुक्ला के गढ़ में 20 वार्डों पर कांग्रेस आगे है।
  • शुजालपुर नपा में 20 वार्ड में भाजपा आगे चल रही है।
  • भोपाल के बैरसिया के 9 वार्डों में भाजपा उम्मीदवार जीत चुके हैं। यहां सिर्फ 3 सीटों पर कांग्रेस आगे है। वार्ड 16 से निर्दलीय नितिन जैन ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर्वत सिंह पटेल की पत्नी को 55 वोटों से हरा दिया है। बैरसिया में शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक उम्मीदवार को जीत मिली है।
Show More

Related Articles

Back to top button