Sunday, November 1, 2026
Latest:
Corona newsHOMEMADHYAPRADESH

MP New Guidelines today :कोरोना की सभी पाबंदियां खत्म, स्कूल-कॉलेज और हॉस्टल पूरी क्षमता से खुलेंगे, जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू

MP New Guidelines today मध्यप्रदेश में कोरोना की लगभग सभी पाबंदी हटा ली गई हैं। नाइट कर्फ्यू को छोड़कर कोरोना को काबू में करने के लिए लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा लिए गए है। अब स्कूल कॉलेज पूरी क्षमता से खुल सकेंगे। साथ ही सभी सामाजिक, व्यावसायिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, मनोरंजन, खेलकूद और मेले जैसे आयोजन पूरी क्षमता से हो सकेंगे। कोरोना के वर्तमान हालात को देखते हुए सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिविट रेट और एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। जिसे देखते हुए पूर्व में महामारी नियंत्रण के लिए लगाए गए समस्त प्रतिबंध समाप्त किए जाते हैं। सभी स्कूल, कॉलेज और छात्रावास पूर्ण क्षमता से चल सकेंगे। विवाह और अंतिम संस्कार के लिए संख्या का प्रतिबंध भी नहीं रहेगा।

news updating..

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp