Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Bhopal: नगर निगम का सफाई प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Bhopal  नगर निगम का सफाई प्रभारी रिश्वत लेते पकड़ा गया। लोकायुक्त टीम ने नगर निगम जोन-4 के सफाई अधिकारी सतीश को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। सतीश ने यह रिश्वत नगर निगम जोन-5 के स्वास्थ्य अधिकारी अजय श्रवण के लिए मांगी थी।

लोकायुक्त ने श्रवण को भी आरोपी बनाया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसपी मनु व्यास ने बताया कि प्लास्टिक का व्यापार करने वाले व्यापारी पंकज खूबचंदानी से रिश्वत ली गई थी। टीम ने सतीश को भोपाल रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार रात ट्रैप किया। लोकायुक्त अजय श्रवण की तलाश में जुटी है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp