News24you

News you are looking for

MP Elections 2022: मध्यप्रदेश के निकाय चुनाव वाले क्षेत्रों में 27 सितंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश

MP Elections 2022: मध्यप्रदेश के निकाय चुनाव वाले क्षेत्रों में 27 सितंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश

MP Elections 2022:। मध्य प्रदेश के 18 जिलों के 46 नगरीय निकायों में कराए जा रहे चुनाव के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 सितंबर को संबंधित निकायों में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में मंगलवार को निर्देश जारी किए गए हैं। मध्य प्रदेश की 17 नगर पालिका परिषद, छह नवगठित नगर परिषद और 23 पूर्व से गठित नगर परिषद में 27 सितंबर को मतदान कराया जा रहा है।

MP Elections 2022: मध्य प्रदेश के निकाय चुनाव वाले क्षेत्रों में 27 सितंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश

इस दौरान संबंधित निकाय क्षेत्र में अवकाश रहेगा। उल्लेखनीय है कि रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, सिंगरौली, सागर आदि जिलों के निकायों में चुनाव कराया जा रहा है।