HOMEMADHYAPRADESH

MP राप्रसे के 19 अधिकारियों को इस वर्ष IAS संवर्ग मिलेगा

MP राप्रसे के 19 अधिकारियों को इस वर्ष IAS संवर्ग मिलेगा

Madhya Pradesh News: राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों को इस वर्ष आइएएस संवर्ग मिलेगा। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग 2001 से 2007 बैच के अधिकारियों के सेवा अभिलेखों के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुमोदन से संघ लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा। इस बार 1994 बैच के अधिकारी विवेक सिंह को भी आइएएस बनने का मौका मिल सकता है।

प्रदेश में 2001 बैच की अधिकारी बिदिशा मुखर्जी को पिछले साल आइएएस संवर्ग आवंटित हो चुका है। इसके आगे के नामों पर विचार किया जाएगा। एक पद के लिए तीन नाम प्रस्तावित किए जाएंगे। इस प्रकार कुल 57 अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग को भेजे जाएंगे। पिछले साल 1994 बैच के अधिकारी विवेक सिंह का नाम जांच के चलते रोक लिया गया था।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उनकी जांच समाप्त हो चुकी है, इसलिए मौका मिल सकता है। हालांकि, पंकज शर्मा, कैलाश बुंदेला और सुनील दुबे की जांच अब भी चल रही है। यदि प्रस्ताव भेजे जाने के समय तक जांच समाप्त नहीं होती है तो इनके नामों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रस्ताव में उन्हीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नाम शामिल किए जाएंगे, जिनकी आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं है। प्रस्ताव सितंबर में भेजा जाएगा ताकि नवंबर- दिसंबर में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हो जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button