MADHYAPRADESH

Alert : देश में अचानक बदला मौसम, कई राज्‍यों में तेज बारिश की संभावना, बढ़ेगी सर्दी

Weather Alert : देश में बीती रात अचानक मौसम बदल गया है। मुख्‍य रूप से मध्‍य प्रदेश और गुजरात के कई शहरों में रात में बारिश हुई। सड़कें गीली हो गईं और रातो रात सर्दी बढ़ गई है। सुबह जब लोग सोकर उठे तो बाहर बारिश और ठंड को पाया। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि अगले 24 से 36 घंटों के दौरान अभी कई राज्‍यों, शहरों में बारिश की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है जो कि ठिठुरन को और बढ़ाएगी। भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार, 13 से 15 दिसंबर के दौरान उत्तर प्रदेश में अलग-थलग इलाकों में बहुत घना कोहरा छा सकता है। अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और 13 से 15 दिसंबर, 2020 के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ में छिटपुट वर्षा / गरज के साथ छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना है। 11 और 12 दिसंबर के दौरान बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश व सर्दी का असर बने रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तराखंड में भी बारिश व ठंड रहेगी। अरब सागर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम उत्तरी दिशा में आगे बढ़ते हुए मध्य भागों में पहुंचेगा। उत्तर भारत पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मैदानी भागों पर बनेगा। जानिये मौसम का ताजा अनुमान।

Related Articles

Back to top button