Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP में विधायक की कार को ओवर टेक किया फिर टक्कर मारकर फरार हो गए बदमाश

MP में मांधाता विधायक नारायण पटेल पर हमला करने के प्रयास का मामला सामने आया है। कार सवार अज्ञात बदमाशों ने विधायक की कार को ओवर टेक किया इसके बाद कार को टक्कर मारकर फरार हो गए। आरोपित बदमाशों की कार ग्राम भूईफल के जंगल में लावारिस हालत में मिली है। पुलिस द्वारा जंगल में सर्चिंग कर विधायक पर हमला करने वालाें की तलाश की जा रही है।

मांधाता विधायक नारायण पटेल साेमवार को शाम करीब चार बजे ओंकारेश्वर से मूंदी आ रहे थे। इस बीच एक कार उनका पिछा करने लगी। गुर्जरखेड़ी और मोहना के बीच उनकी कार को तेज रफ्तार कार ने ओवर टेक किया। पांच से छह बार ओवर टेक करने के बाद बदमाशें ने विधायक की कार को कट माराते हुए पिछे से ठोक दिया। यह देख सुझबूझ दिखाते हुए विधायक के ड्रायवर ने कार को सुरक्षित जगह जाकर रोका। इस बीच कार को कट मारने वाले बदमाश अपनी कार सहित फरार हो गए। इस बीच विधायक ने अपने उपर हुए हमले की सूचना पुलिस को दी।

विधायक पर हुए हमले की जानकारी लगने पर नर्मदानगर थाना, मूंदी थाना और पुनासा चौकी पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में लग गई। एसडीओपी राकेश पेंड्रो भी स्टाफ के साथ बदमाशों को तलाशते रहे। एसडीओपी पेंड्रो ने बताया विधायक की कार को कट मारकर भाग बदमाशों की कार ग्राम भुईफल के जंगल में लावारिस हालत में मिली है। विधायक की कार कट मारने वाले पुनास क्षेत्र के ही है। कार मालिक अजय वर्मा को पुलिस ने हिरासत में लिया है आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp