Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

ATM theft attempt चोरी के लिए गैस कटर से काटा एटीएम, जल गए 8 लाख के नोट

ATM theft attempt इंदौर Indore में रविवार देर रात बेटमा थाना क्षेत्र के एक एटीएम ATM में चोरी करने की कोशिश हुई। चोर गैस कटर से रात करीब 2:45 बजे बेटमा थाना क्षेत्र की जीवन ज्योति कालोनी के पास स्थित SBI एटीएम पहुंचे थे। दुकान में दो ATM मशीन थीं, जिस मशीन को कटर काटकर रुपये निकालने वाले थे, उसमें रखे 8 लाख रुपये जल गए लेकिन रुपये हाथ नहीं लगे।

चोरों ने बिना गार्ड के इस एटीएम की एक मशीन को गैस कटर से काटना शुरू किया। एटीएम के अंदर निचले हिस्से पर प्लास्टिक की नोटों की ट्रे लगी होती है। गैस कटर से ट्रे ने आग पकड़ ली।थोड़ी देर में आग फैल गई। एटीएम में 18 लाख रुपये थे, जिसमें से आठ लाख रुपये चल गए। वहीं पास में रखा दूसरा एटीएम भी आग की चपेट में आ गया। हालांकि इसमें रखे 19 लाख रुपये जलने से बच गए। चोर जब एटीएम काट रहे थे तब आग लगने पर अलार्म बजने लगा। इससे घबराकर चोर गैस कटर और अन्य सामान मौके पर छोड़कर भाग गए।

पुलिस ने बताया कि एटीएम से छेड़छाड़ होते ही इसका अलर्ट मैसेज बैंक के मुंबई कार्यालय पहुंचा जिसके चलते वहां से सूचना हमें 3.06 बजे मिली। पास में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को सूचना मिली तो वे करीब 3.20 बजे मौके पर पहुंचे। बैंक के मैनेजर को बुलाया। उन्होंने लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया। पुलिस चोरी करने वाले बदमाशों का पता लगा रही

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp