News24you

News you are looking for

MP में विधानसभा चुनावों तक नहीं होंगे मंडी चुनाव

MP में विधानसभा चुनावों तक नहीं होंगे मंडी चुनाव
सतना। कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों तक मंडी चुनाव नहीं होंगे। चित्रकूट में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, इसलिए मंडी चुनाव कराने का कोई औचित्य नहीं है। इसे विधानसभा चुनाव तक टाला जा सकता है। गौरतलब है कि अगले एक साल में मप्र की कई मंडियों के चुनाव होने थे।
किसान मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आजादी के बाद 70 सालों में राजनैतिक इच्छाशक्ति के अभाव की वजह से देश में कृषि का विकास नहीं हुआ। इस कारण सुखद परिणाम धरातल पर देखने को नहीं मिले। किसान अब संपन्न्ता की ओर अग्रसर है।
बैठक में कुछ किसानों ने सूखे से जुड़ा मुद्दा भी उठाया, इस पर नरेंद्र सिंह तोमर और गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द से जल्द बड़े फैसले किसानों के लिए लिए जाएंगे। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का कृषि प्रस्ताव भी पारित हुआ। रविवार को मोर्चे की कार्यकारिणी की बैठक को प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *