Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOMEMADHYAPRADESH

MP में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, जबलपुर के बाद भोपाल में फूटा कोरोना बम मिले 126 पॉजिटिव

मध्यप्रदेश में कोरोना तेजी से फैल रहा है जबलपुर में आज 23 नए कोरोनावायरस की मरीज मिले तो भोपाल में बड़ा कोरोना बम फूटा । यहां 24 घंटे में 126 नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। राजधानी में कोरोना बचाव के सभी प्रयास विफल होते दिख रहे हैं। मध्य प्रदेश के दूसरे जिलों में कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है।

राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। सात महीने बाद मंगलवार को 24 घंटे में कोरोना के 126 नए संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमितों में 10 से लेकर 72 साल तक के लोग शामिल हैं। 10 से 18 साल तक उम्र के 23 मरीज हैं। यह खुलासा स्वास्थ्य संचालनालय की कोविड पॉजिटिव पेशेंट लाइन लिस्ट रिपोर्ट में हुआ है। इसके अलावा एसीएस पशुपालन जेएन कंसोटिया, उनकी पत्नी और बेटी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। एसीएस कंसोटिया ने मंगलवार को सैंपल देने के बाद सीएम शिवराज के सामने प्रेजेंटेशन भी दिया है।

लाइन लिस्ट के अनुसार मंगलवार काे मिले नए संक्रमितों में 88 पुरुष और 38 महिलाएं हैं। 6 परिवारों में भी संक्रमण पहुंचा है। इनमें एक परिवार ऐसा है, जिसके 3 सदस्य पॉजिटिव हैं। वहीं, 5 परिवारों के 2-2 सदस्य संक्रमित हुए हैं। यानी परिवार के सदस्यों में एक-दूसरे से संक्रमण फैल गया। कोरोना कंट्रोल रूम की रिपोर्ट के अनुसार 29 दिसंबर को भोपाल में मिले संक्रमितों की संख्या 7 से 1800 फीसदी ज्यादा है। इसके चलते एमपी में अब इंदौर कोरोना का एपिक सेंटर और भोपाल हॉटस्पॉट बन गया है।

मध्य प्रदेश (MP) में कल कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल (Corona) होता दिख रहा है. संक्रमण की तेज रफ्तार ने तीसरी लहर (Third Wave) को तेज कर दिया है. पहली और दूसरी लहर के बाद इंदौर में तीसरी लहर भी भयावह होती दिख रही है. यहां सोमवार को 137 नये पॉजिटिव मरीज मिले और अब तक कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश के बड़े शहरों के बाद छोटे जिलों में नये मरीज सामने आ रहे हैं.  भोपाल में 69, ग्वालियर में 22, जबलपुर 21 और दूर दराज के इलाके शहडोल जिले में भी कोरोना के 12 नये मरीज मिले हैं. इन्हें मिलाकर पूरे प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या एक हजार के पार पहुंच गयी है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp