HOMEMADHYAPRADESH

MP में किसी भी कर्मचारी को CMO बना दिया, CM बोले कैडर बनाएं, सक्षम अधिकारी पदस्थ करें

CMO किसी भी कर्मचारी को बना दिया, CM बोले कैडर बनाएं, सक्षम अधिकारी पदस्थ करें

MP कई नगर पंचायत नगरपालिका परिषद ऐसी हैं जहां सीएमओ CMO किसी भी कर्मचारी को बना दिया गया। न तो उसके मूल पद का ध्यान न ही कैडर का। अधिकांश जगह राजनीतिक आकाओं के चहेते लोगों को CMO की कुर्सी मिल गई। अब शायद इनकी खोज खबर सीएम शिवराज सिंह ने ली है।

मध्य प्रदेश की  नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में किसी अन्य कर्मचारी को CMO के पद का प्रभार दिया गया है। पूरे मध्यप्रदेश में ज्यादातर नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में प्रभारी सीएमओ पदस्थ हैं। कई बार आरोप लगे हैं कि प्रभारी परंपरा के कारण भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नगरीय निकायों में मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की पद-स्थापना के लिये कैडर बनायें। कैडर बनने तक ग्रामीण विकास विभाग की तरह नीति बनाकर सक्षम अधिकारियों की पद-स्थापना करें। सीएम के निर्देश के बाद ऐसे कृपापात्र सीएमओ की कुर्सी जाना तय है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठकों के क्रम में नगरीय विकास और आवास विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में नगरीय विकास और आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, राज्य मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button