MADHYAPRADESH

MP महिला कांग्रेस जन्माष्टमी पर लेगी गौ रक्षा का संकल्प, पौधरोपण के साथ गौवंश को चारा खिलाएंगी

MP महिला कांग्रेस जन्माष्टमी पर लेगी गौ रक्षा का संकल्प, पौधरोपण के साथ गौवंश को चारा खिलाएंगी

भोपाल– सोमवार को पूरे देश सहित मध्यप्रदेश में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाई जायेगी। मप्र महिला कांग्रेस इस पर्व को विशेष रुप से मनाने जा रही है।

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना जायसवाल ने जन्माष्टमी पर्व पर सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने और गौ वंश को चारा खिलाने की अपील की है। आज महिला कांग्रेस की प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी सभी जिलो में जन्माष्टमी पर विधि विधान से मंत्रोचारण के बीच पौधा लगाकर गौ माता को हरी घास खिलायेंगी और भगवान श्री कृष्ण को माखन, मिश्री का भोग लगायेंगी।

डॉ. जायसवाल ने बताया कि प्रकृति को मान दिलाने के लिए ही भगवान श्रीकृष्ण लोकनायक के रुप में स्थापित हुए। चाहे कालिया नाग के विष के प्रभाव से यमुना को मुक्त कराने का कार्य हो या इंद्र का अंहकार चूर करने के लिए गोप-ग्वालों के द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा करना हो। गौ पालन, गौ संवर्धन एवं उत्पादन करने जैसे कार्यो को भगवान श्रीकृष्ण ने महत्व दिया। भगवान श्री कृष्ण पर्यावरण के सच्चे हितैषी और संरक्षक थे। भगवान श्री कृष्ण ने अवतार से लेकर तिरोभाव तक धर्मरक्षा, समाज हित, प्रकृति संरक्षण एवं सौहार्दपूर्ण समाज को संगठित रखने का संदेश दिया था।

लेकिन आज पर्यावरण असंतुलन के कारण समूचा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से ग्रसित है। वर्तमान में कोविड-19 महामारी के कारण मरीजो को आक्सीजन की कमी का सामना भी करना पडा। इसलिए सभी महिलाएं कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेंगी एवं गायो को हरा चारा खिलायेंगी।

Show More

Related Articles

Back to top button