HOMEMADHYAPRADESH

MP नपा/ परिषद अध्यक्ष चुनाव में BJP को 72 निकायों में से 66 पर मिली विजय

MP नपा/ परिषद अध्यक्ष चुनाव में BJP को 72 निकायों में से 66 पर मिली विजय

MP नपा/ परिषद अध्यक्ष चुनाव में BJP को 72 निकायों में से 66 पर मिली विजय से पार्टी के नेता काफी खुश हैं।

भारतीय जनता पार्टी BJP ने नगरीय निकाय चुनाव में शनिवार को हुए अध्यक्ष के निर्वाचन में 37 स्थानों में से 36 पर विजय पाई है। 35 नगर पालिका/ नगर परिषदों में से 34 स्थानों पर भाजपा के अध्यक्ष चुने गए, जबकि एक स्थान पर निर्दलीय को जीत मिली।

वहीं दो नगर निगम के सभापति चुनाव में भाजपा आगे रही। अब तक 72 निकायों में हुए निर्वाचन में 66 स्थानों पर भाजपा के अध्यक्ष चुने गए हैं। छह अगस्त को 37 में से 36, पांच अगस्त को 21 में से 18, चार अगस्त को आठ में से छह, तीन अगस्त को पांच में से पांच और एक अगस्त को एक में से एक पर भाजपा पार्षद विजयी रहे।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सभी निर्वाचित अध्यक्षों और सभापति को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास और विजन की जीत है। निकायों में अध्यक्ष चुना जाना भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। इस विजय से स्पष्ट होता है कि जनता के चुने हुए पार्षद भी कांग्रेस को अब विपक्ष के रूप में भी पसंद नहीं कर रहे।

Related Articles

Back to top button