HOMEराष्ट्रीय

Accident Uttrakhand गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, 13 लोगों की मौत

Accident Uttrakhand गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, 13 लोगों की मौत

Accident Uttrakhand उत्तराखंड के चमोली में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से कई लोगों के मरने की आशंका है। मिली जानकारी के मुताबिक दुमक रोड पर यात्रियों से भरा एक टाटा सूमो वाहन 500-700 मीटर गहरी खाई में गिरा। इस हादसे में 12-13 लोगों की मौत की आशंका है। ये ओवरलोडेड वाहन जोशीमठ से पल्‍ला जाखुला गांव जा रहा था। बताया गया कि दो सवारी गाड़ी की छत पर भी बैठी थी। हादसे के पहले दोनों चलती गाड़ी से कूद गये, जिससे उनकी जान बच गई। लेकिन ये गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। दुर्घटना स्‍थल पर बरसाती नाले के कारण सड़क का हिस्‍सा कच्‍चा और पथरीला था। शायद इसी वजह से वाहन का संतुलन बिगड़ गया। घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरु हो गया है और एसडीआरएफ की टीम रेस्‍कयू के लिए पहुंच चुकी हैं।

Show More
Back to top button