Monday, November 16, 2026
Latest:
MADHYAPRADESH

MP में सिंधिया समर्थकों के कमलनाथ के खिलाफ पोस्टर से फिर गरमाई राजनीति

MP में सिंधिया समर्थकों के कमलनाथ के खिलाफ पोस्टर से फिर गरमाई राजनीति


शिवपुरी। मध्यप्रदेश कांग्रेस में चल रही खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। शिवपुरी जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया(jyotiraditya scindia) के समर्थक व पार्टी के शहर अध्यक्ष शैलेंद्र टेडिया(shailendra tedia) ने एक पोस्टर(poster) लगाकर मुख्यमंत्री कमल नाथ(kamal nath)  पर निशाना साधा है। शहर के मुख्य चौराहों पर टेडिया की ओर से पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में वह तस्वीर है, जिसमें कमल नाथ राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य के साथ नजर आ रहे हैं। कमल नाथ ने यह तस्वीर मुख्यमंत्री बनाए जाने से पहले साझा की थी। इस पोस्टर में लिख गया है कि “मुख्यमंत्री इस छायाचित्र की मर्यादा को भूल गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया से जो कहा गया है, उस पर फिर से विचार किया जाना चाहिए। लोकतंत्र में अपनी बात रखने पर पार्टी मजबूत होती है। एक पद पर एक ही व्यक्ति का फार्मूला क्यों याद नहीं आ रहा मप्र सरकार को।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *