Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Monkeypox Case in India : केरल में मंकीपॉक्स के एक और केस की पुष्टि, देश में अब तक मिले इस वायरस से दो पीड़ित

Monkeypox Case in India केरल में मंकीपॉक्स के एक और केस की पुष्टि हुई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी। इसी के साथ देश में अब इस वायरस से संक्रमण के दो मामले सामने आ चुके हैं। जहां पहला संक्रमित संयुक्त अरब अमीरात से आया था, वहीं दूसरे केस की ट्रैवल हिस्ट्री अभी साफ नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा, “संक्रमित पाया गया 31 वर्षीय व्यक्ति कन्नूर का है और उसका इलाज परियारम मेडिकल कॉलेज में जारी है। मरीज का स्वास्थ्य अभी ठीक है। जो भी उसके संपर्क में थे, उनकी निगरानी शुरू कर दी गई है।”

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp