Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Delhi: रोहिणी में सिक्किम पुलिस के जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, तीन की मौत

Delhi रोहिणी के हैदरपुर प्लांट में सोमवार को सिक्किम पुलिस के एक जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी कर दी। इसमें दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक पुलिसकर्मी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी घटना के पीछे उसका मकसद नहीं पता चल पाया है। फिलहाल आपसी झगड़े की बात बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि घायल जवान को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी भी मौत हो गई।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp