HOMEराष्ट्रीय

Modi Cabinet Meeting मोदी केबिनेट आज कर सकती है कर्मचारियों के DA बढ़ाने पर फैसला

Modi Cabinet Meeting मोदी केबिनेट आज कर सकती है कर्मचारियों के DA बढ़ाने पर फैसला

Modi Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री मोदी आज केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। केंद्रीय कैबिनेट की आज होने जा रही बैठक में कर्मचारियों को दिवाली से पहले सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है। कैबिनेट की बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाने पर फैसला किया जा सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक मोदी कैबिनेट की बैठक सुबह 11.30 बजे होगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में गति शक्ति प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी जा सकती है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्रोजेक्ट को लॉन्च किया था। ऐसा माना जा रहा है कि यदि गति शक्ति प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाती है तो यह प्रोजेक्ट देश के विकास की गति को तेज करेगा, दरअसल इस प्रोजेक्ट के जरिए सरकार के सभी मंत्रालयों के आपसी सामंजस्य पर विशेष ध्यान दिया गया है और विकास में बाधा बन रहे कारणों को तत्काल दूर करने का काम किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्रालयों की तमाम परियोजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी पर प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नियमित रूप से मंत्रिपरिषद की बैठकें करते हैं, जिनमें मंत्री महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रेजेंटेशन देते हैं। कैबिनेट बैठकों से मंत्रियों को सभी कल्याणकारी योजनाओं की ताजा जानकारी मिलने में मदद मिलती है।

28 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई थी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पीयूष गोयल ने विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन, नीतियों और सरकारी घोषणाओं के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया था। जबकि इससे पहले 14 सितंबर को भी कैबिनेट बैठक हुई थी, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दक्षता और समय प्रबंधन पर प्रेजेंटेशन दी थी।

Show More

Related Articles

Back to top button