Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEविदेश

Miss Universe 2022: अमेरिका की आर बॉनी ग्रेब्रिएल बनी मिस यूनिवर्स

Miss Universe 2022 के विनर की घोषणा हो गई है. इस बार भारत की ओर से दिविता राय ने देश का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन वो टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गई थीं. इस साल यूएस की आर बोनी गैबरियल ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है. टॉप 3 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रिआना मार्टिंज, वेनेनजुला की अमांडा डूडामेल और यूएस की आर बोनी गैबरियल ने जगह बनाई थी. लेकिन सभी को पिछाड़कर गैबरियल ने बाजी मार ली है.

मिस यूनिवर्स के टॉप 5 से भारत की दिविता के बाहर होने के बाद वेनेजुएला, अमेकिता, प्यूर्टो रिको, क्रयुरासाओ और डोमेनिकन रिपब्लिक ने अपनी जगह बनाई. भारत की दिविता राय का सफर इवनिंग गाउन राउंड के बाद खत्म हो गया था. वहीं फाइनल राउंड में टॉप-3 प्रतियोगियो से एक ही सवाल किया गया था. सवाल था कि अगर आज वह ताज जीतती हैं तो वह इस संस्था को सशक्त और प्रगतिशील संस्था के रूप में दिखाने के लिए क्या करेंगी.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp