HOMEMADHYAPRADESH

Mirchi Baba कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे मिर्ची बाबा पर दुष्कर्म का आरोप, ग्वालियर से गिरफ्तार

Mirchi Baba कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे मिर्ची बाबा पर दुष्कर्म का आरोप, ग्वालियर से गिरफ्तार

Mirchi Baba : भोपाल क्राइम ब्रांच ने विवादास्पद बयानों के लिए विख्यात संत मिर्ची बाबा को दुष्कर्म के आरोप में ग्वालियर से गिरफ्तार किया। एक महिला ने उन पर झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला रायसेन की रहने वाली है और उसकी कोई संतान नहीं थी! मिर्ची बाबा से उससे झूठ बोला और दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश की तो कथित बाबा फरार हो गया। यह घटना मार्च 2022 की बताई जा रही है। बाद में उनके ग्वालियर में होने की सूचना मिलने पर ग्वालियर और भोपाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

भोपाल की एक महिला ने मिर्ची बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। उसने बताया था कि शादी के बाद संतान नहीं थी। इस पर वह किसी उपाय के लिए बाबा से मिली थी। बाबा ने उसे अपने घर बुलाकर दवा दी। उसके बाद महिला को बाबा ने ऊपर के कमरे में आराम करने को कहा। जब महिला कमरे में पहुंची, तभी बाबा मौका पाकर पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद महिला को धमकाया कि कि इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार जाएगा। बाबा के चंगुल से छूटकर महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। तभी से पुलिस मिर्ची बाबा की तलाश कर रही थी।

मिर्ची बाबा अपने भाजपा विरोधी बयानों को लेकर हमेशा सुर्खी में रहे हैं। उन्हें कांग्रेसी संत तक कहा जाने लगा। महंगाई को लेकर भी उन्होंने पिछले दिनों केंद्र सरकार पर बयान दिया था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर उनका विवादित बयान काफी चर्चा में रहा था।

Related Articles

Back to top button