Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Sports Complex in Katni सांसद VD शर्मा के प्रयासों से कटनी को मिलेगा इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स

Sports Complex in Katni। विकास एवं कटनी को मिल रही विभिन्न उपलब्धि में आज एक और नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा के प्रयास से कटनी को इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की स्वीकृति मिल गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का ध्यानाकर्षण कराए जाने के बाद सीएम श्री सिंह ने कटनी में सांसद खेल महोत्सव के कार्यक्रम में वर्चुअली सम्बोधन में इसकी घोषणा की थी, इस खेल परिसर का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल परिसर होगा। आज मध्य प्रदेश सरकार खेल विभाग ने इसकी स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए।

इस इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण 10 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से होगा। जिसमें 10 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य किये जायेंगे जो खेल तथा खिलाड़ियों को उच्च स्तर की सुविधा प्रदान करेंगे। जबकि इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 26 लाख रुपये से जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे।

कटनी में खेल तथा खिलाड़ियों के आज का दिन ऐतिहासिक है। खजुराहो कटनी के सांसद वीडी शर्मा ने कटनी ज़िले की वर्षों पुरानी इस मांग को लेकर जो प्रयास किये उन्हीं का प्रतिफल है कि आज कटनी को यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। कटनी में सांसद खेल महोत्सव के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं खेल से जुड़े लोगों तथा खिलाड़ियों की एक उन्नत स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की मांग की गई थी।

जल्द ही इस इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण कार्य प्रारम्भ होकर कटनी के खेल क्षेत्र में विकास का नया आयाम स्थापित होगा। कटनी के प्रत्येक नागरिक इस उपलब्धि के लिए सांसद श्री शर्मा तथा मुख्यमंत्री श्री चौहान का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं। प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, विधायक गण  संदीप जायसवाल संजय पाठक, प्रणय पांडे सहित समस्त भाजपाजनों खेल से जुड़े संगठनों तथा खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री व सांसद जी का आभार प्रगट किया है

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp