Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHज्ञान

EPFO Latest News अब पुरानी कंपनी से मिनटों में कर सकेंगे PF ट्रांसफर यहां देखें सभी स्टेप्स

EPFO Latest News: अगर आप भी नौकरी करते हैं और आपने हाल ही में नौकरी बदली है तो यह आपके लिए काफी जरूरी खबर है। हाल ही में EPFO ने बताया है कि अब आप मिनटों में अपना पीएफ ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको बिल्कुल भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। भले ही आपने कितनी भी नौकरियों बदली हो उसके बाद भी आप अपनी पुरानी कंपनी के पीएफ बैलेंस को मौजूदा कंपनी के अकाउंट में ट्रांसफर करवा सकते हैं। आइए आपको बतातें है कि आप यह प्रक्रिया कैसे कर सकते हैं। जिसमें आपको बिल्कुल भी परेशान नहीं होना पड़ेगा।

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरुरत

पीएफ को ट्रांसफर करने के लिए आपके पास में एक्टिव यूएएन नंबर और उसका पासवर्ड होना चाहिए। साथ ही आपके UAN नंबर में सभी जानकारियां भरी होनी चाहिए। बैंक अकाउंट नंबर, मोबाईल नंबर, आधार नंबर अपडेट होना चाहिए। साथ ही आपको बता दें कि जिन भी कंपनियों में आपने काम किया है उन सभी की मेंबर आईडी भी आपको दिख जाएगी। इसमें जो आईडी सबसे नीचे होगी वही आपकी मौजूदा कंपनी होगी। आपको व्यू पासबुक पर जाकर आपकी सभी कंपनियों के पीएफ बैलेंस दिख जाएंगे।

ऐसे चेक करें PF अकाउंट बैलेंस

    • सबसे पहले आप EPFO की अधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होगा।
    • इसके बाद आपको यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा एंटर करने के बाद लॉगइन करें।
    • लॉगइन करने के बाद आपको होम पेज पर जाना होगा।
  • अब आपको मेंबर्स प्रोफाइल पर जाना है। यहां अपनी सभी पर्सनल डिटेल्स चेक करें।
    • अब यहां पर आपको अपना नाम, आधार डिटेल्स और पेन कार्ड को वेरीफाई करना होगा।
    • इसके अलावा ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट डिटेल्स भी बिल्कुल सही तरीके से भरी होनी चाहिए।
    • पीएफ को ट्रांसफर करने से पहले आप अपनी पासबुक चेक करें। इसके लिए आपको view में जाना होगा। यहां आपको पासबुक का ऑप्शन दिखेगा।
  • पासबुक पर क्लिक करने के बाद एक बार फिर से लॉग इन करें।
      • आपको व्यू में जाकर सर्विस हिस्ट्री के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
      • पुराना PF ट्रांसफर करने से पहले एंट्री और एग्जिट डेट अपडेट करना जरूरी है।पुराने PF को नए में करें ट्रांसफर
      • लाॅग इन के बाद select member id पर क्लिक करेंगे तो एक पूरी फाइल ओपन हो जाएगी।
    • अगर पुरानी कंपनी ने दोनों तारीख अपडेट कर दी है तो आपका पीएफ आसानी से ट्रांसफर हो जाएगा
    • आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जहां आपको पर्सनल इंफॉर्मेशन मिलेगी।
    • आपको online services में जातक one member one EPF account transfer request पर क्लिक करें।इसके अलावा आपको मौजूदा कंपनी के PF अकाउंट की डिटेल्स मिल जाएगी। जिसमें आपको पुराना PF का पैसा आने वाला है।
    • इसके ठीक नीचे पुराने इम्प्लॉयर की डिटेल्स होंगी जिससे PF ट्रांसफर करना है। आप जो PF ट्रांसफर करवाने जा रहे हैं उसे आपको अपने मौजूदा या पुराने इम्प्लॉयर से अप्रूव करना होता है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp