News24you

News you are looking for

Madhya Pradesh News : 29 जून से परीक्षा, 15 जून से प्रोफेसरों को आना होगा महाविद्यालय

Madhya Pradesh News : 29 जून से परीक्षा, 15 जून से प्रोफेसरों को आना होगा महाविद्यालय

भोपालMadhya Pradesh News : 29 जून से परीक्षा, 15 जून से प्रोफेसरों को आना होगा महाविद्यालयMadhya Pradesh News : 29 जून से परीक्षा, 15 जून से प्रोफेसरों को आना होगा महाविद्यालय। Madhya Pradesh News : प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के क्षेत्राधिकार में आने वाले महाविद्यालयों में 29 जून से 31 जुलाई के बीच स्नातक अंतिम तथा स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनके परिणाम अगस्त में ही घोषित कर दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कोविड-19 को ध्यान में रखकर विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं के सफलतापूर्वक संचालन के लिए सभी कुलसचिव, प्राचार्य, परीक्षा केंद्र अधीक्षक और परीक्षार्थियों को गुरुवार को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रोफेसरों से लेकर पूरे स्टाफ को 15 जून से अनिवार्य तौर पर महाविद्यालय आने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के मुताबिक विश्वविद्यालय को कोविड-19 के संदर्भ में मानव संसाधन विकास मंत्रालय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा आरंभ के समय विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार वाले स्थलों पर निवासरत न होने के कारण जून-जुलाई से आयोजित होने वाली परीक्षा से वंचित होता है, तो ऐसे परीक्षार्थी के लिए पृथक से परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *