Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Ludhiana Bomb Blast लुधियाना कोर्ट में विस्फोट: NIA को सौंपी गई मामले की जांच,

Ludhiana Bomb Blast पंजाब में गुरुवार दोपहर को लुधियाना कोर्ट परिसर में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि विस्फोट लुधियाना में जिला एवं सत्र अदालत परिसर की दूसरी मंजिल पर स्थित एक शौचालय में दोपहर करीब 12 बजकर 22 मिनट पर हुआ। इस घटना के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी है। कोर्ट में विस्फोट की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्रालय भी अलर्ट पर है। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने लुधियाना जिला न्यायालय परिसर में विस्फोट पर पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा मामला

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच NIA को सौंपने का फैसला लिया गया है। सार्वजनिक जगहों की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया गया है। इससे पहले बेअदबी के कई मामलों को देखते हुए धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। इन घटनाओं को विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

घटना पर बोलते हुए पंजाब सीएम चन्नी ने कहा, “पहले यहां बेअदबी के प्रयास किए गए। जब उसके बाद भी अशांति पैदा करने में सफलता नहीं मिल पाई तो अब ऐसी घटनाओं का सहारा लिया जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है। इस तरह की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। सरकार सतर्क है और हम लोगों से भी अपील करते हैं कि वे सतर्क रहें।”

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp