Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

समाजवादी परफ्यूम लॉन्च कर फंसा SP से जुड़ा व्यापारी, आयकर विभाग का छापा, मिली नोट गिनने की मशीन

कानपुर में परफ्यूम कारोबारी पीयूष जैन के घर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने आज छापा मारा है। मिली जानकारी के मुताबिक जैन के आनंदपुरी स्थित घर पर आयकर अधिकारियों को बड़ी मात्रा में अवैध संपत्ति मिली है।

यह भी जानकारी मिली है कि अधिकारी पीयूष जैन के घर नोट गिनने के मशीन लेकर पहुंचे है। जैन कन्नौज में इत्र का बड़ा कारोबारी है। पीयूष जैन के परिवार की पम्मी जैन समाजवादी पार्टी की नेता है और उन्हें सपा का फाइनेंसर भी माना जाता है। हाल ही में जैन परिवार ने ‘समाजवादी परफ्यूम’ की भी लॉन्चिंग की थी, तभी से वह सरकार के निशाने पर थे।

आयकर विभाग को इत्र व्यापारी पीयूष जैन के घर छापे में कैश के अलावा अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं। परिवार के सभी सदस्यों को घर पर रखा गया है। किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं है। परिजनों से दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन ने कहा था कि समाजवादी परफ्यूम से 2022 में नफरत खत्म होगी, कहते हैं कि चार स्प्रे बॉटल से बने इस परफ्यूम में आगरा, लखनऊ, बनारस और कन्नौज के शहरों की खास खुशबू वाले परफ्यूम हैं, इसे कन्नौज में तैयार किया गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp