News24you

News you are looking for

Lokayukt Trap in Jabalpur 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते कमिश्नर ऑफिस का रीडर गिरफ्तार

Lokayukt Trap in Jabalpur 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते कमिश्नर ऑफिस का रीडर गिरफ्तार

lokayukt Trap in Jabalpur जबलपुर में 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते अपर आयुक्त ऑफिस का रीडर गिरफ्तार किया गया।

अपर आयुक्त कार्यालय के रीडर चंद्रकुमार दीक्षित को लोकायुक्त की टीम ने 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.जमीन प्रकरण मामले को पक्ष में फैसला कराने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी. सिवनी जिले के गांव पाली निवासी टीकाराम चंद्रवंशी की शिकायत पर लोकायुक्त ने कार्रवाई की है. पीड़ित ने 7 हेक्टेयर जमीन बंदोबस्त रिकॉर्ड में हुई गलती के सुधार के लिए आवेदन दिया था.

शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने इसकी जांच की और सत्यापन के बाद आज गुरुवार 12 जनवरी को क्लर्क चंद्र कुमार दीक्षित को उस समय रंगे हाथ पकड़ लिया जब वो 65000/- रुपये की रिश्वत राशि अपने कार्यालय टेबल की दराज में रखवा रहा था।

news updating