News24you

News you are looking for

Lokayukt Mp लोकायुक्‍त की टीम ने तहसील के बाबू को 1500 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

rishvat

Lokayukt Mp जबेरा तहसील अंतर्गत उप तहसील बनवार में पदस्थ लिपिक को एक किसान से जमीन के बैनामा आदेश की काफी देने के एवज में 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त सागर Lokayukt Mp की टीम द्वारा शुक्रवार की दोपहर रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार दमोह जिले की जबेरा तहसील के उप तहसील बनवार में जो कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को लगाई जाती है। इसी तारतम्य शुक्रवार को दोपहर में जब प्रतिदिन की भांति काम काज चल रहा था उसी समय अचानक सागर की लोकायुक्त Lokayukt Mp टीम द्वारा किसान सोनू सेन से लिपिक विनोद दुबे को 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। बताया गया है कि ग्राम रोड तहसील जबेरा निवासी सोनू पुत्र कन्हैया लाल सेन 32 वर्ष द्वारा अपनी जमीन का बैनामा आदेश पास कराया था। उसकी कापी प्राप्त करने के लिए उप तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक विनोद दुबे 49 वर्ष निवासी दमोह द्वारा 15 सौ रुपये की मांग की गई थी। इस राशि को आज सोनू द्वारा दोपहर में दिए जाते समय लोकायुक्त सागर की टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई में सागर लोकायुक्त में पदस्थ निरीक्षक रोशनी जैन, अभिषेक वर्मा आदि शामिल रहे।