HOMEKATNI

Leopard stuck in wires तारों में फंस गया तेंदुआ ऐसे किया गया रेस्क्यू

Leopard stuck in wires तारों में फंस गया तेंदुआ ऐसे किया गया रेस्क्यू

Leopard stuck in wires कटनी के कन्हवारा में आज एक तेंदुए को वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा। यह तेंदुआ फेंसिंग तारों में फंस गया था। दोपहर को बांधवगढ़ से पहुंची रेस्क्यु टीम ने एक घंटे रेस्क्यू चलाकर तेंदुए को इंजेक्शन के जरिए बेहोश किया और उसके बाद उसे पिंजरे में बंद किया गया। कन्हवारा से लगे मोहारी गांव में वन विभाग के प्लांटेशन के लिए कराई गई फेंसिंग में शुक्रवार की सुबह एक तेंदुआ फंसा हुआ ग्रामीणों ने देखा था।

तेंदुए को बांधवगढ़ ले जाया जा रहा है। जहां पर उसके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और उसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

वन मंडल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि मोहारी गांव के पास जंगल से लगी भूमि पर वन विभाग ने प्लांटेशन कराया था। जिसमें सुरक्षा को लेकर फेंसिंग कराई गई थी। फेंसिंग तार से निकलते वक्त एक तेंदुआ जिसकी उम्र लगभग 4 साल है, वह फस गया।

सुबह ग्रामीणों ने तेंदुए को फेंसिंग में फंसा देखा और वन विभाग घटना की जानकारी दी थी। जानकारी लगने पर वन मंडल अधिकारी सहित अमला मौके पर पहुंच गया था और बांधवगढ़ की टीम को मामले की सूचना दी गई।

साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों को पास जाने से रोकने के लिए एक किलोमीटर पहले वन अमले को तैनात कर दिया गया। दोपहर एक बांधवगढ़ से रेस्क्यू टीम पहुंची थी, जिसने एक घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को इंजेक्शन के जरिए बेहोश किया और उसे पिंजरे में बंद किया है।

Leopard stuck in wires, this is how rescue was done

वन मंडल अधिकारी शर्मा ने बताया कि तेंदुए के शरीर में हल्की सी खरोच आई है और वह पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि एक बार फिर से बांधवगढ़ में उसके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और उसके बाद आवश्यक इलाज करते हुए उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button