Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

झिंझरी जेल पास स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज कछगवां कटनी में समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया

कटनी। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय जितेन्द्र कुमार शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में एंव समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व मे शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज झिंझरी जेल पास स्थित कटनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम प्रारंभ मे सर्वप्रथम मुख्य अतिथि माननीय न्यायधीश श्री सुमित शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया और उक्त शिविर में बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं, बच्चों के अधिकारों और उनके संरक्षण की योजना 2015 के बारे में बताया एवं मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य एवं मोटर यान अधिनियम, ड्राइविंग लॉयसेंस से संबंधित कानूनी जानकारी दी.
साथ ही माननीय श्री हर्षित बिसेन जिला विधिक सहायता अधिकारी के द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा टोल फ्री नम्बर 15100 के बारे में अवगत कराया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा अपने ओजस्वी शिक्षाप्रद गीतों के माध्यम से उपस्थित छात्र-छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और उन्हे (तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं) नालसा योजना 2015 के संबंध में बताते हुये छात्र-छात्राओं को मोबाइल के दुष्प्रभावो के बारे में भी अवगत कराते हुए सचेत किया कि वे मोबाइल का उपयोग सावधानी पूर्वक एवं अपने ज्ञानवर्धन के लिए ही करें। कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन व्याख्याता डाॅ गीतांजलि गौतम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पॉलीटेक्निक कॉलेज से प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार वानखेड़े, सुश्री इंदु कुसराम,श्री अनुराग हर्ष,शिक्षकगण, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कर्मचारी श्री राजनिवास पाण्डेय, श्री अंकित रिछारिया एवं छात्र-छात्राए उपस्थित रहें।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp