HOMEराष्ट्रीय

Lata Mangeshkar Nidhan शाम 5 बजे मुंबई के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

केंद्र सरकार ने 6 व 7 फरवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है

Lata Mangeshkar Nidhan Live Updates: महान गायिका लता मंगेशकर के निधन से देशभर में गम का माहौल है। केंद्र सरकार ने 6 व 7 फरवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। 92 वर्षीय लता जी का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रविवार शाम 6.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में अंत्येष्टि की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी श्रद्धांजलि देने मुंबई जाएंगे।

पीएम मोदी ने लता दीदी को दी श्रद्धांजलि
लता दीदी स्वर्गलोक की यात्रा पर चली गई हैं। मेरे जैसे बहुत से लोग गर्व से कहेंगे कि उनका उनके साथ घनिष्ठ संबंध था। आप जहां भी जाते हैं, आप हमेशा उसके प्रियजनों को ढूंढ सकते हैं। उनकी सुरीली आवाज हमेशा हमारे साथ रहेगी, मैं उन्हें भारी मन से श्रद्धांजलि देता हूं: पीएम मोदी।

घर पहुंचे सेलेब्स
लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करने के लिए अभिनेता अनुपम खेर और लेखक जावेद अख्तर उनके घर पहुंच गए हैं

अपडेट्स

  • स्वर कोकिला के निधन की खबर मिलने के बाद PM मोदी ने गोवा में अपनी वर्चुअल रैली निरस्त कर दी है।
  • लता जी के सम्मान में भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने का कार्यक्रम टाल दिया है।
  • महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने शिवाजी पार्क पहुंचकर अंतिम संस्कार की व्यवस्था का जायजा लिया।
  • महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे और सचिन तेंदुलकर ने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचकर लता जी के अंतिम दर्शन किए।
  • गीतकार जावेद अख्तर और गायक सुरेश वाडेकर लता जी को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे।

प्रभु कुंज की आभा गुम
लता मंगेशकर अपनी बहन उषा और भाई हृदयनाथ के साथ मुंबई के पेडर रोड स्थित प्रभुकुंज में पहले फ्लोर पर रहती थीं। कई सालों से वे यहां रह रही थीं। बहन आशा भोसले भी यहां से कुछ दूरी पर ही रहती हैं। सालों तक प्रभाकुंज सोसायटी की सुबह लता मंगेशकर के संगीत के रियाज से ही शुरू होती रहीं। खराब सेहत के कारण करीब 4 साल से उनका रियाज लगभग बंद सा ही था। नवंबर 2019 में भी लता जी को निमोनिया और सांस की तकलीफ के कारण ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। जहां वे 28 दिन भर्ती रही थीं। नवंबर 2019 के बाद से उनका घर से निकलना भी लगभग बंद हो चुका था।

Show More

Related Articles

Back to top button