HOMEMADHYAPRADESH

Khandwa By MP Election Result Updates: खंडवा लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल आगे

Khandwa By MP Election Result Updates: खंडवा लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल आगे

Khandwa By MP Election Result Updates: खंडवा। लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे जारी है। नतीजों को लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ ही आमजन में भी उत्सुकता बनी हुई है। खंडवा में नवीन आदर्श महाविद्यालय में खंडवा, मांधाता और पंधाना विधानसभा की मतगणना हो रही है, जबकि देवास, बुरहानपुर, खरगोन में अन्य विधानसभा के वोटों की मतगणना हो रही है। लोकसभा उपचुनाव में डले वोटों की गिनती के लिए मतगणना स्थल पर हर विधानसभा की 14-14 टेबलें लगी हैं, इसके अलावा माइक्रो आब्जर्वर की भी एक-एक टेबल हर विधानसभा के लिए लगाई गई हैं। ये माइक्रो आब्जर्वर हर राउंड में दो मशीनों की अलग से जांच कर रहे।

खंडवा लोकसभा उपचुनाव में निर्दलीय भी दिखा रहे हैं कमाल

भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों को तीसरे व चौथे राउंड में अब तक पांच अंकों में तो मत मिल चुके है तो निर्दलीय प्रत्याशी भी पीछे नहीं है अब तक सामने आए अभियानों में नोटा के साथ ही सभी प्रत्याशियों को तीन अंकों में मत मिल चुके हैं। इस प्रकार चुनाव में सभी 16 प्रत्याशियों को मतदाताओं ने समर्थन दिया है। वैसे भाजपा और कांग्रेस को छोड़ अन्य प्रत्याशियों से नोटा बढ़त बनाए हुए हैं। विदित हो कि खंडवा के संसदीय इतिहास में अब तक हुए 19 चुनावों में वर्ष 1999 के चुनाव में सर्वाधिक 20 प्रत्याशियों के बाद इस चुनाव में 16 प्रत्याशी मैदान में है। चुनाव प्रचार में भले ही इन प्रत्याशियों के गुण कहीं सुनाई नहीं दी लेकिन मतदान में इन्होंने ईवीएम में अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज करवाई है। जिस प्रकार की चुनाव से केंद्र और राज्य की सरकारों की तासीर पर प्रभाव नहीं पड़ेगा उसी प्रकार मैदान में मौजूद इन निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों की मौजूदगी और मिल रहे मतों से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी की जीत- हार पर भी कोई विशेष प्रभाव पड़ता नजर नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ेंnextStory
खंडवा में खंडहर मकान में बाथरूम करने की बात को लेकर बुजुर्ग की हत्या
खंडवा लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल आगे

खंडवा संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा आगे चल रही है। बागली में भाजपा को 19472 वोट और कांग्रेस को 12747 वोट मिले हैं। इसी तरह मांधाता सीट पर भाजपा को 9673 और कांग्रेस को 6961 वोट मिले हैं। खंडवा में भाजपा 8951 तथा कांग्रेस को 10421 वोट मिले। जबकि पंधाना में भाजपा 8343 कांग्रेस को 9782 वोट मिले हैं। नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 6677 और कांग्रेस को 5103 वोट मिले हैं। बुरहानपुर में भाजपा 6883 और कांग्रेस को 9027 वोट मिले। भीकनगांव विधानसभा में भाजपा को 8114 और कांग्रेस को 7587 वोट मिले हैं। बड़वाह में भाजपा 16594 और कांग्रेस को 10347 वोट मिले। इस प्रकार अब तक भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को 90005 और कांग्रेस के राजनारायण सिंह को 77609 वोट अब तक मिले हैं।

यह भी पढ़ेंnextStory
Khandwa By MP Election Voting: खंडवा लोकसभा उपचुनाव में धीमी रही मतदान की रफ्तार
खरगोन में चौथे राउंड और बुरहानपुर में मतगणना

खरगोन के चार राउंड के बाद बड़वाह विधानसभा में भाजपा 13525 और कांग्रेस को 8936 वोट मिले, यहां भाजपा 4589 वोटों से आगे है। भीकनगांव में भाजपा को 8114 वोट और कांग्रेस को 7587 वोट मिले। यहां भाजपा 527 वोट से आगे है। बुरहानपुर में पांचवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल 999 वोटों से आगे। कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण पुरनी को 2696 मत मिले। बुरहानपुर में छठे राउंड में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल 1031 वोटों से आगे। कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण पुरनी को 2654 मत मिले, भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल 3685 मत मिले।

 

खंडवा खंडवा लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभाओं में से अब तक भीकनगांव, खंडवा, मान्धाता, पंधाना में दो राउंड तथा बड़वाह, बागली के तीन राउंड हो चुके हैं। जबकि नेपानगर में पहले राउंड के ही परिणाम सामने आए हैं। अब तक के रुझानों में खंडवा में कांग्रेस प्रत्याशी राज नारायण सिंह भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल से बड़ी बढ़त बना ली है, करीब 2000 मतों से कांग्रेस के सिंह आगे हो चुके हैं। खंडवा विधानसभा में भाजपा को 8951 वोट जबकि कांग्रेस को 10421 वोट। बुरहानपुर में चौथे राउंड में कांग्रेस 207 मतों से आगे चल रही है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण पुरनी को 3218 मत मिले, भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल 3011 मत मिले।

कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के साथ निर्दलीयों को भी मिल रहे वोट

खरगोन में भाजपा 8622 मतों से आगे चल रही है। बुरहानपुर में तीसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह को 4668 मत मिले, भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल 379 मत मिले। खंडवा लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ ही मैदान में किस्मत आजमा रहे सभी निर्दलीय प्रत्याशियों को मतदाताओं ने मत दिए हैं।

देवास में मतगणना जारी…पहले राउंड में भाजपा आगे

लोकसभा संसदीय क्षेत्र खंडवा अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 174-बागली के उपचुनाव की मतगणना उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास में मंगलवार सुबह जारी। डाक मतपत्रों की गणना खंडवा में हुई। इसके बाद करीब 8.30 बजे से काउंटिंग शुरू हुई। पहले राउंड में भाजपा आगे नजर आ रही है। भाजपा प्रत्याशी को पहले राउंड में 3538 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1892 मत हासिल हुए हैं। इस प्रकार से पहले राउंड में भाजपा ने बढ़त बना ली है। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई है। हर टेबल के लिए माइक्रो आवजर्बर है। 25 राउंड में गिनती संपन्न होगी। सुबह से कर्मचारी तय समय के अनुसार मतगणना स्थल पर पहुंच गए थे।

खंडवा संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशी आगे

खंडवा संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव परिणाम 8 विधानसभाओं पर भाजपा 7492 वोटों से आगे चल रही है। पहले राउंड में बागली में भाजपा को 3538 वोट और कांग्रेस को कांग्रेस 1892 वोट मिले हैं। इसी तरह मांधाता सीट पर भाजपा को 3142 और कांग्रेस को 2225 वोट मिले हैं। खंडवा में भाजपा 3820 तथा 3175 वोट मिले। जबकि नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 3282 और कांग्रेस को 2743 वोट मिले हैं। भीकनगांव विधानसभा में भाजपा को 5869 और कांग्रेस को 5491 वोट मिले हैं। बड़वाह में भाजपा 3867 और कांग्रेस को 1936 वोट मिले। इस प्रकार अब तक भाजपा प्रत्याशी को 23518 और कांग्रेस को 17562 वोट पहले राउंड में मिले हैं। विदित हो कि भाजपा से ज्ञानेश्वर पाटिल और कांग्रेस से राजनारायण सिंह मैदान में हैं।

खंडवा लोकसभा उपचुनाव मतगणना 8 विधानसभा

1-खंडवा – 700 से भाजपा आगे

2-मांधाता – भाजपा आगे

3-पंधाना – 1932 कांग्रेस आगे

4-बड़वा – 3437 भाजपा आगे

5-बागली – 1646

6-बुराहनपुर – 2300 भाजपा आगे

7-नेपानगर – काउंटिंग जारी

8-भीकनगांव- 570 भाजपा आगे

टोटल 5239 से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बुरहानपुर में दूसरे राउंड में 2155 मतों से भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह को 4359 मत मिले और भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल 6514 मत मिले। मांधाता सीट पर कांग्रेस को राजनारायण सिंह 2225 वोट मिले और ज्ञानेश्वर पाटिल 3142 मिले हैं, यहां 917 वोट से भाजपा आगे। खरगोन में मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी भीकनगांव में 116 वोट और बड़वाह में 136 वोटों से आगे।

देवास में 8.30 बजे मतगणना शुरू, 4 बजे तक नतीजे आने की उम्मीद

लोकसभा संसदीय क्षेत्र खंडवा अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 174-बागली के उपचुनाव की मतगणना उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास में मंगलवार सुबह शुरू हो गई। डाक मतपत्रों की गणना खंडवा में हुई। इसके बाद करीब 8.30 बजे से काउंटिंग शुरू हुई। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि मतगणना के लिए 14टेबल लगाई गई हैं, हर टेबल के लिए माइक्रो आवजर्बर है। 25 राउंड में गिनती संपन्न होगी। सुबह से कर्मचारी तय समय के अनुसार मतगणना स्थल पर पहुंच गए थे। सभी को चैंकिंग के बाद एंट्री दी गई। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतगणना स्थल पर मोबाइल पूर्णत प्रतिबंधित है। कलेक्टर ने चंद्रमौली शुक्ला ने कहा कि मतगणना के लिए पूरे सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। उम्मीद है कि शाम करीब 4 बजे तक नतीज आए जाए। सुबह आब्जर्वरों की उपस्थिति में 7 बजे स्टांग रूम खोल गया था। उधर खंडवा में डाक मतपत्रों की गिनती जारी पहले राउंड की धीमी शुरुआत। लोकसभा क्षेत्र की 8 में से भीकनगांव और बड़वाह में भाजपा प्रत्याशी पहले राउंड में आगे चल रहे हैं।

खंडवा में शुरुआती रुझानों में भाजपा प्रत्याशी आगे

खंडवा लोकसभा उपचुनाव में बड़वाह और भीकनगांव विधानसभा के परिणाम सामने आए हैं, यहां कांग्रेस के राजनारायण सिंह को 4806 और भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल को 6839 वोट मिले हैं। खंडवा संसदीय सीट के अंतर्गत खरगोन जिले में बड़वाह में 136 और भीकनगांव विधानसभा में 116 मतों से भाजपा उम्मीदवार आगे। उधर बुरहानपुर में मतों की गणना शुरू हो गई है, पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल करीब 23 मतों से आगे चल रहे हैं।

खंडवा में डाक मतपत्रों की गिनती पूरी, पहला राउंड शुरू

खंडवा के हरसूद रोड पर ग्राम नाहल्दा के नवीन आदर्श महाविद्यालय में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। डाक मतपत्रों की गिनती के बाद 8:30 बजे से विधानसभा वार मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। खंडवा, पंधाना और मांधाता विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती चल रही है। खंडवा, पंधाना विधानसभा के वोटों की गिनती 28 राउंड में तथा मांधाता की 22 राउंड में गिनती पूरी होगी। बुरहानपुर के पालिटेक्निक कॉलेज में मतगणना जारी है, शुरुआत में डाकमत पत्रों की गितनी हुई। देवास और खरगोन की विधानसभाओं की मतगणना भी जारी है। प्रत्याशियों के समर्थक मतगणना स्थल के आस-पास जुटे हुए हैं।

– खंडवा में हरसूद रोड स्थित मतगणना स्थल पर परिणामों की जानकारी देने के लिए केंद्र के अंदर और बाहर एलसीडी लगाई गई है।

– खंडवा में मतगणना स्थल पर चेकिंग करती पुलिस।

– संसदीय क्षेत्र लोकसभा खंडवा अंतर्गत विधानसभा बागली-174 उप निर्वाचन 2021 की मतगणना की उत्कृष्ट स्कूल देवास में मतगणना शुरू हो गई है।

 

खंडवा, पंधाना और मांधाता विधानसभा में डले वोटों की मतगणना शुरू करने से पहले डाक मतपत्रों की गिनती की हो रही है। इसके तीनों ही विधानसभाओं में वोटों की गिनती एक साथ हो रही है। मतगणना की प्रक्रिया के दौरान पहली बार गणना अभिकर्ताओं को रंगीन कार्ड दिए गए। विधानसभावार बैठने के लिए इन्हें अलग-अलग कलर कोड मिले हैं। खंडवा के लिए पीला रंग का कार्ड दिया गया। वहीं पंधाना के लिए गुलाबी और मांधाता के लिए नीला कार्ड गणन अभिकर्ताओं को दिया गया। इसके अलावा डाकमतपत्रों की गिनती करने वाले अभिकर्ता लाल कलर कार्ड दिया गया। कलर कोड देकर भी अभिकर्ता अपने विधानसभा की मतगणना में इंट्री की।

मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच

लोकसभा उपचुनाव को लेकर यूं तो 16 प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटील और कांग्रेस के राजनारायण सिंह के बीच माना जा रहा है। दोनों ही प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वास्त नजर आ रहे हैं। इनके अलावा भारतीय ट्रायवल पार्टी के दारासिंह पटेल, पीपुल्स पार्टी कैप्टन भोजराज, वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी के सैय्यद रफीक, निर्दलीय गोपालसिंह, चेतन राठौर, जहीरउद्दीन, शेख जाकिर, परीक्षितसिंह चौहान, मथुराबाई पटेल, रामगोपाल मालवीय, विजय साल्वे, विपिन सोनी, संगमलाल द्विवेदी और हरेसिंह गुर्जर भी चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।

मतगणना को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। खंडवा और पंधाना में 28 चरण में मतगणना की जाएगी। जबकि मांधाता में 22 राउंड लगेंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू गई। परिणामों का पहला रूझान 8:45 बजे आएगा। -शंकरलाल सिंघाड़े, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, खंडवा

Show More

Related Articles

Back to top button