HOMEKATNI

Katni पहुंचे BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, किया कार्यकर्ताओं से संवाद

प्रेरक मार्गदर्शन के पूर्व जिला भाजपा कार्यालय में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से संगठन महामंत्री श्री हितानंद का स्वागत किया।

Katni भारतीय जनता पार्टी BJP का आज परम् वैभव हमारे तीन पीढ़ियों की मेहनत का नतीजा है। यह विचार आज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा ने जिले के पदाधिकारियों मोर्चा प्रकोष्ठ प्रमुख तथा मण्डल अध्यक्षगणों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

Katni पहुंचे BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, किया कार्यकर्ताओं से संवाद

प्रेरक मार्गदर्शन के पूर्व जिला भाजपा कार्यालय में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से संगठन महामंत्री श्री हितानंद का स्वागत किया।

 

स्वागत उदबोधन में श्री पायल ने कहा कि संगठन में हितानंद जी के अत्यंत कुशल मार्गदर्शन हम सभी के लिए पथ प्रदर्शक की भूमिका का निर्वहन करता है। श्री पायल ने कटनी जिला संगठन के द्वारा मानव सेवा, जन सेवा के कार्यों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी।

Katni पहुंचे BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, किया कार्यकर्ताओं से संवादKatni पहुंचे BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, किया कार्यकर्ताओं से संवाद

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा* ने कहा कि पार्टी के कमल पुष्प अर्थात उन वरिष्ठ जनों की मेहनत का प्रतिफल है कि आज देश में हमारी सरकार है अधिकांश राज्यों में भाजपा सत्ता से समाजसेवा में जुटी है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले कार्यकर्ता अंगुलियों पर गिने जाते थे आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी जिसके इतने कार्यकर्ता है जिनकी गिनती नहीं की जा सकती यह हमारे कार्यकर्ता के संकल्प का प्रतिफल तथा हमारी तीन पीढ़ियों का त्याग है। हमारे मार्गदर्शक जिन्हें आज हम कमलपुष्प के रूप में सम्मान कर गौरवांवित हैं ऐसे कार्यकर्ताओं की पार्टी के लिए सेवा अनुकरणीय है।

Katni पहुंचे BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, किया कार्यकर्ताओं से संवाद

श्री शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य की सैकड़ों योजनाओं से देश प्रदेश का हर वर्ग लाभान्वित है। ऐसे हितग्राहियों से अपनत्व से मिलना जनता की सेवा, उनके संकट के समाधान आदि कार्य हमारे कार्यकर्ता के व्यवहार में शामिल हैं, बीते कोरोना काल मे यह कार्यकर्ताओं ने दिखा भी दिया। देश और प्रदेश में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास किसी ने जीता है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। हमारे कार्यकर्ता उर्जावान, संकल्पित तथा सेवा भावी हैं लिहाजा किसी भी तरह के चुनाव के लिए हम तैयार रहते हैं क्योंकि हमारे पास मेहनत के साथ उपलब्धि तथा कुशल नेतृत्व का मार्गदर्शन है।

प्रदेश संगठन महामंत्री ने समस्त उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया तथा बेहद आत्मीयता से मिले। इस अवसर पर मंचासीन प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी के साथ जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, विधायक संदीप जायसवाल पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष  पीतांबर टोपनानी उपस्थित थे।

Katni पहुंचे BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, किया कार्यकर्ताओं से संवाद

संचालन करते हुए जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय ने आगामी दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास से सम्बंधित आवश्यक जानकारी दी, वहीं आभार प्रगट करते हुए जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More

Related Articles

Back to top button