News24you

News you are looking for

कटनी पुलिस ने आयोजित की जनसुनवाई, 55 शिकायतों का किया त्वरित निवारण

कटनी पुलिस ने आयोजित की जनसुनवाई, 55 शिकायतों का किया त्वरित निवारण

 

 

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में आज आमजन की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण हेतु जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 55 आवेदकों की शिकायतें सुनी गईं और प्रत्येक पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को त्वरित एवं विधिसंगत कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

कटनी पुलिस ने कहा कि वह ऐसे जनसुनवाई शिविरों के माध्यम से आमजन को त्वरित न्याय और भरोसा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।