News24you

News you are looking for

तिंगवा धाम में पंडित अभिषेक नंदन शास्त्री के मुखारविंद  से श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ  का श्रद्धालु कर रहे रसपान श्रद्धालुओं का लग रहा जमघट।

तिंगवा धाम में पंडित अभिषेक नंदन शास्त्री के मुखारविंद  से श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ  का श्रद्धालु कर रहे रसपान श्रद्धालुओं का लग रहा जमघट।

 

 

 

बहोरीबंद से महज 4 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध तिगांव देवी धाम में श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज भरभरा आश्रम के संरक्षण में 22 सितंबर से श्री शतचंडी महायज्ञ एवम् श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कथा व्यास पंडित अभिषेक नंदन शास्त्री जी के द्वारा  श्रद्धालुओं को  श्री मद भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है,  अभिषेक नंदन शास्त्री जी ने श्री मद भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि भागवत कथा जीवन की कठिनाइयों को हंसते हुए पार कर मोक्ष को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करता हैं व हमारे चारों ओर एक नई ऊर्जा का संचार भी करता हैं  जो हमें हर व्याधि से लड़ने का साहस प्रदान करती है।भागवत कथा एक ऐसा अमृत है कि इसका जितना भी पान किया जाए आत्मा तृप्ति नहीं होती है,हर बार इसमें कुछ नूतन ज्ञान अवश्य ही प्राप्त होता हैं। कथा का रसपान करने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं।