KATNIMADHYAPRADESH

Katni News “हर घर तिरंगा” अभियान से पूरा जिला होगा तिरंगामय: रामरतन पायल

"हर घर तिरंगा" अभियान से पूरा जिला होगा तिरंगामय: रामरतन पायल

Katni आजादी की 75 वी वर्षगाँठ अर्थात स्वर्ण जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता जुट जाएं, पूरा जिला तिरंगा मय होगा।

har ghr tirnga

यह विचार आज जिला भाजपाध्यक्ष रामरतन पायल ने जिला कार्यालय में आयोजित पदाधिकारियों तथा हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। इस अभियान के जिला प्रभारी सुनील उपाध्याय, मृदुल द्विवेदी, दीपक टण्डन ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। श्री उपाध्याय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का हर घर तिरंगा अभियान में पूरे जोश और उत्साह के साथ जुटने का आव्हान प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा ने दिया है।

इस दौरान तिरंगा यात्रा, बाइक रैली महापुरुषों की प्रतिमा स्थल की साफ सफाई आदि कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किये जाएंगे जिसमे मंडल अध्यक्ष मण्डल के पदाधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे। इसी तरह महिला मोर्चा भी कार्यक्रम में दिए गए दायित्व का निर्वहन करेगी। इस अवसर पर कटनी जिले को  प्रदेश अध्यक्ष जी का भी सानिध्य प्राप्त होगा।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा ने बताया कि युवा मोर्चा से इस अभियान में मुख्य भागीदारी युवामोर्चा की है जिसके लिए श्री अजय माली को प्रभारी बनाया गया है। इस अवसर पर कल 10 अगस्त को तिरंगा बाइक रैली चारों विधानसभा में निकाली जाएगी। 12 अगस्त को महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। 13 अगस्त को शहर में विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, कार्यक्रम प्रभारी सुनील उपाध्याय, रवि खरे, मृदुल द्विवेदी, दीपक टण्डन ने मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष भावना सिंह, जिला मंत्री रामू साहू, अंकिता तिवारी, शिवम शर्मा, सीमा जैन सोगानी, अम्बरीष वर्मा, आशुतोष शुक्ला, अर्पित अग्रवाल, रविन्द्र मिश्रा, सचिन तिवारी, मण्डल अध्यक्षगण मनीष दुबे, वागीश आनंद, संदीप दुबे, बलराम यादव, प्रशांत राय, नितिन पांडेय, सुनील गुप्ता, प्रमोद सोनी, जोधाराम जयसिंघानी, छेदीलाल पांडेय, सुरेश जायसवाल, डॉ वीरेंद्र खम्परिया, दीपक तिवारी, रेशु टूडहा, अक्षय श्रीवास्तव, राघवेंद्र खरे, आशु पटवा, सन्दीप सैनी, भागचंद साहू आदि भाजपाजन उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button