HOMEKATNI

Katni Breaking 10 घण्टे बाद मिला कटनी नदी में डूबे श्रमिक चिराग का शव

Katni Breaking 10 घण्टे बाद मिला कटनी नदी में डूबे श्रमिक चिराग का शव

Katni कटनी नदी में आज सुबह सफाई के दौरान नाव पलटने से डूबे श्रमिक का शव करीब 10 घण्टे के बाद बरामद किया गया। SDRF, माधवनगर पुलिस सहित नगर निगम का अमला नदी में डूबे श्रमिक चिराग को ढूंढने में सुबह से जुटा था। इस दौरान विधायक संदीप जायसवाल, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, TI विजय विश्वकर्मा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंशुमिश्रा भी मौके पर पहुंच गए थे।

आपको बात दें कि नदी में सफाई करते नाव पलट गई थी जिसमे 6 श्रमिक श्रमिक डूब गए थे, 5 नदी से निकलने में कामयाब हो गए जबकि एक का पता नहीं चला तबसे उसकी खोज चल रही थी। नदी के जल स्तर को बढ़ाने की कवायद चल रही है। कटनी नदी एनिकट में जल स्तर दिनों दिन कम होने के कारण इसमें सफाई कार्य नगर निगम के जल प्रदाय विभाग द्वारा चलाया जा रहा है।

Katni Breaking 10 घण्टे बाद मिला कटनी नदी में डूबे श्रमिक चिराग का शव

बताया गया कि एक नाव में सवार होकर नदी में जमी काई, जलकुंभी कचरा को हटाने में 6 श्रमिक जुटे थे तभी अचानक नाव पलट गई और इसमें सवार सभी 6 श्रमिक नदी में जा गिरे। इसी में श्रमिक चिराग भी शामिल था जिससे शायद तैरते नहीं बनता था लिहाजा वह नदी में डूब गया। 5 लोग तैर कर बाहर निकल आये।

तलाश शुरू हुई लेकिन काफी प्रयास के बाद कुछ पता नही चल सका SDRF, माधवनगर पुलिस होमगार्ड तथा नगरनिगम के गोताखोर की टीम तलाश में जुटी थी चिराग कटनी के तिलक राष्ट्रीय स्कूल के पास का निवासी है।

Show More

Related Articles

Back to top button