Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Katni यूथ मुस्लिम संघ उतरा बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री के समर्थन में

Katni बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच जिले में कटनी यूथ मुस्लिम संघ भी उनके समर्थन में उतर आया है। कटनी यूथ मुस्लिम संघ के कार्यकर्ताओं ने साधु संतों को बदनाम करने की साजिश बताते हुए कार्यवाही की मांग को लेकर गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता अरशद मंसूरी सहित कार्यकर्ताओं ने सौंपे ज्ञापन में कहा है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर जो भी टिप्पणी सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आ रही है, वह उचित नहीं है। उनका कहना है कि विदेशी ताकतें हमारे साधु-संतों और धर्म को बदनाम करने की साजिश रचती रहती हैं। मुस्लिम संघ ने साधु संतों के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में ये लिखा

यह भूमि साधु संतों की तपस्या की पावन भूमि है देश मे लगातार सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से आदरणीय पं. धीरेंद्र शास्त्री जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है यह एक साजिशन विदेशी ताकतों के द्वारा हमारे साधु संत समाज को बदनाम करने की एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है नए-नए आरोप लगाकर उन पर अनर्गल टिप्पणी की जा रही है।
कटनी मुस्लिम यूथ संघ यह मांग करती है जिस तरह असामाजिक तत्वों के द्वारा हमारे देश की आस्था व श्रद्धा के साथ घिनौना खिलवाड़ किया जा रहा है वह बंद हो और जो इन साजिश व षड्यंत्र में संलिप्त है उन पर उचित कार्यवाही हो

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp