MADHYAPRADESH

LPG Cylinder Price : एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए आज से कितनी बढ़ गई कीमत

नई दिल्ली LPG Cylinder Price Hike। सितंबर माह की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने भी झटका देना शुरू कर दिया है। आज से देशभर में LPG सिलेंडर की कीमतों में फिर इजाफा कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में आज से 25 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई। कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपए हो गई है, वहीं इससे पहले 18 अगस्त को सिलेंडर का दाम 25 रुपए बढ़ाया गया था।

 

 

 

Show More

Related Articles

Back to top button