Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

KATNI मुस्लिम महिला सरपंच की जीत पर लगे थे `विवादास्पद`नारे, पति बोला जान को खतरा, साजिश का आरोप

KATNI: मध्‍य प्रदेश के कटनी ज‍िले में व‍िजयी प्रत्याशी के पत‍ि ने व‍िवाद‍ित नारे लगने पर सफाई दी है. व‍िजयी प्रत्‍याशी के पत‍ि वाज‍िद खान ने कहा क‍ि सोशल मीड‍िया पर व‍िवाद‍ित नारे को लेकर जो वीड‍ियो वायरल हो रहा है, उसकी न‍िष्‍पक्ष जांच की जाए. नारे पर व‍िवाद से उन्‍होंने अपनी जान को खतरा बताया और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है.

कटनी के कुठला थाना के ग्राम चाका में लगे देश विरोध के नारे को लेकर माहौल गरमाया हुआ है. रव‍िवार को वाजिद खान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीतिक दुश्मनी निभा रहे हैं.  हमारे परिवार को षड्यंत्र करके फंसाया जा रहा है.

पर‍िवार को क‍िया जा रहा है बदनाम 
वाजिद खान ने बताया क‍ि वह 2014 से जनपद सदस्य हैं और उनकी पत्नी पहले भी चाका ग्राम पंचायत से सरपंच है और दोबारा सरपंच चुनी गई है जिसको लेकर चुनाव में हारे कुछ लोगों ने वीडियो एडिट कर के वायरल कर द‍िया. ये लोग मुझे और मेरे परिवार को बदनाम कर रहे हैं. हमारा पूरा परिवार में दहशत में है. पुलिस से में अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करता हूं. हम भी इस वीडियो की सत्यता की मांग कर रहे हैं. इसकी निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी उस पर कार्रवाई हो.

ये था मामला 
बता दें क‍ि जिले के चाका ग्राम पंचायत चुनाव में सरपंच की जीत पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगे. दरअसल, कटनी के चाका ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में मतदान के बाद उम्मीदवार रहीशा वाजिद खान जीत गईं. बताया जा रहा है कि जीत के बाद रहीशा वाजिद खान अपने घर पहुंची जहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने ‘वाजिद भाई जिंदाबाद’ के नारे लगाए और कुछ लोगों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp