Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

KATNI मजिस्ट्रेट ने फैसला सुनाना शुरू किया और आरोपी ने खा लिया जहर, हालत गम्भीर

KATNI आज कटनी जिला न्यायालय में एक हत्या IPC 302 के आरोपी ने न्यायालय में मजिस्ट्रेट के सजा पढ़ने के बाद जहर खा लिया। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद न्यायालय में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में  उसे अस्पताल भिजवाया।  आपको बता दें कि पुरैनी का रहने वाला बसंत कुशवाहा के ऊपर हत्या का मामला चल रहा था, उसी मामले में उसे सजा सुनाई गई थी। बसंत कुशवाहा का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। अभी उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। हालांकि माधवनगर पुलिस भी मौके पर मौजूद है। बताया जाता है कि आरोपी बसंत कोर्ट में पेश होने के पहले अपनी जेब में जहर की शीशी भरी लेकर आया था, जिसे मौका पाते ही उसने जज के सामने ही पी लिया ।

news updating…

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp